जौनपुर: गांधी जी के विचार आज भी प्रासंगिक:राघवेंद्र प्रताप सिंह | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
टीडीपीजी कॉलेज में मनाई गई गांधी जयंती
जौनपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है। सर्वप्रथम महाविद्यालय के प्रबंधक राघवेंद्र प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष, प्रबंध समिति, दुष्यंत सिंह प्राचार्य प्रोफेसर आलोक कुमार सिंह सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकों, प्राध्यापिकाओं, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रपिता एवं शास्त्री जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में बोलते हुए प्रबंधक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार जितने प्रासंगिक उनके समय थे, उतने ही प्रासंगिक आज भी हैं। गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के बल पर देश को आजाद कराया। प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष दुष्यंत सिंह, एडवोकेट ने कहा कि महात्मा गांधी महामानव थे। उन्होंने गरीबों की सेवा में अपना जीवन समर्पित किया। लाल बहादुर शास्त्री जैसी सादगी से रहने वाला व्यक्ति बिरला ही होता है। प्राचार्य प्रो. आलोक कुमार सिंह ने कहा कि गांधी एक व्यक्ति नहीं बल्कि युग थे। प्रोफेसर आरएन ओझा ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश को आर्थिक रूप से सुदृढ़ करने के लिए स्वदेशी और स्वावलंबी बनने का आग्रह किया। उनका मानना था कि हम स्वयं परिश्रम करें। डॉ प्रशांत त्रिवेदी ने कहा कि महात्मा गांधी भारतीय राजनीति और दशर््ान के युक्त पुरु ष हैं। प्रोफेसर श्रद्धा सिंह ने कहा कि गांधी और शास्त्री जैसे महापुरु ष धरती पर बार-बार नहीं आते। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| Ad |



