जौनपुर: हर दल के लोग जातिगत जनगणना की कर रहे मांग:डॉ.अवधनाथ | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सपा छात्रसभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ स्वागत
जौनपुर। समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर विनीत कुशवाहा का समाजवादी छात्र सभा के संगठन विस्तार के लिए जनपद आगमन पर पार्टी कार्यालय पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ अवधनाथ पाल के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। वहीं सर्वप्रथम समाजवादी पार्टी कार्यालय राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर बैठक को संम्बोधित करते हुए कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव देश के लिए बड़ा परिवर्तनकारी होगा। जिसमें नौजवानों की बड़ी भूमिका होगी। श्री पाल ने कहा कि आज हर समाज और दल के लोग जाति जनगणना की मांग कर रहे हैं। सभी चाहते हैं कि जातीय जनगणना हो, जिस जाति की जो आबादी हो उसके हिसाब से हक मिले। आज पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक खास कर मुस्लिम भाई, नौकरी, रोजगार या संस्थानों में हर जगह पीछे हैं। बैठक मे मुख्य रूप से राजन यादव, राकेश मौर्या,राजदेव यादव, हिरालाल विश्कर्मा, राहुल त्रिपाठी, श्रवण जयसवाल, इशर््ााद मंशूरी,अनवारु ल गुड्डू, लाल मोहम्मद रानी साजिद अलीम, भानु प्रताप मौर्या,रजनीश मिश्रा,दिलीप प्रजापति,नितिन सैफई, अनुपमा पटेल,अजमत अली, कमाल, कमालुद्दीन अंसारी,ऋषि यादव,रमन यादव,रामबचन यादव, जितेंद्र मौर्या, धर्मेंद्र सोनकर,सोनी यादव, अन्नपूर्णा, तारा त्रिपाठी डॉ जग बहादुर यादव, आदि मौजूद रहे। संचालन राजेन्द्र टाइगर ने किया।
![]() |
| Advt. |
![]() |
| Advt. |



