जौनपुर: मनिहा व सरसौड़ा में लगा चौपाल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
धर्मापुर जौनपुर। स्थानीय ब्लॉक के मनिहागोविंदपुर और सरसौड़ा ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को ग्राम की समस्याओं और उसके निराकरण को लेकर ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल की अध्यक्षता बीडीओ कृष्णमोहन यादव ने की। चौपाल में ग्रामीणों ने आवास, पेंशन आदि की समस्या बतायी। जिसका निस्तारण किया गया। इस दौरान लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किया गया। सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी गयी। इस अवसर पर एडीओ पंचायत लालजी राम, एडीओ आईएसबी रामराज प्रसाद, एडीओ एजी राम आजाद, एडीओ एसटी विवेक कुमार, प्रभारी सीडीपीओ गीता देवी, प्रधान उषा देवी, सरोजा देवी, सुरेन्द्र राजभर, आनंद कुमार, सचिव राजेश यादव आदि उपस्थित रहे।
![]() |
AD |
![]() |
Ad |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent