जौनपुर: कांवरियां की शोभा बढ़ा रहा है भव्य सजावट का दुर्गापूजा पंडाल | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

नव दुर्गापूजा समिति के पंडाल में श्रद्धालु कर रहे पूजा-अर्चना

खेतासराय जौनपुर। शारदीय नवरात्रि में दुर्गा पूजा पण्डाल सिर्फ  नगरों और शहरों में ही नहीं बल्कि अब ग्रामीण क्षेत्रों में सजाकर पूजा-अर्चना की जा रही है। इसी क्रम में खेतासराय क्षेत्र के कनवरिया गाँव में डॉ. चंद्रकला के नेतृत्व में नव दुर्गा समिति के तत्वाधान में दुर्गा पूजा पंडाल लगाया गया है। जहाँ पर सुबह-शाम पूजा आरती की जा रही है। डॉ. चंद्रकला ने बताया की शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन विधि-विधान से माँ दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना की जाती है। जहाँ सुबह-शाम पूजा आरती की जा रही है। उन्होंने बताया कि समय होते ही ग्रामीण क्षेत्र की महिला, पुरु ष बच्चे इकठ्ठा हो जाते है। जहाँ गीत, भजन कर आरती की जाती है,जिसके पश्चात प्रसाद वितरण किया जा रहा है। यह नित्य नवरात्रि भर किया जाएगा। यह पंडाल कई वर्षों से निर्बाध गति से सजता चला आ रहा है। यह सब दीपक, राजकुमार, राम अनुज, धर्मपाल, सुरेन्द्र, दिनेश सहित ग्रामीणों के सहयोग से सम्भव हो पा रहा है।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD


*वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से नवरात्रि, दशहरा, दीपावली एवं डाला छठ की हार्दिक शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
AD


नया सबेरा का चैनल JOIN करें