जौनपुर: डांडिया की खनक से गूंज उठा पंडाल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
शाहगंज जौनपुर। नगर के लक्ष्मी नारायण वाटिका परिसर में शारदीय नवरात्रि महोत्सव समिति द्वारा नवरात्रि के अवसर पर डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया है। डांडिया उत्सव में काफी संख्या में युवक-युवतियों ने पहुंचकर डांडिया नृत्य किया। मुख्य अतिथि के रु प में विधायक रमेश सिंह शामिल हुए। विधायक रमेश सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन नारी सशक्तिकरण के लिए आवश्यक हैं। नवरात्रि का समय चल रहा है जो नारी शक्ति का समय है। देश की महिलाओं और बेटियों के सशक्त और स्वावलंबी बनाने के लिए प्रदेश और केंद्र की सरकारें भी सजगता से कार्य कर रही हैं। महोत्सव में शामिल लोग रंग-बिरंगे पोशाकों से सुसज्जित डांडिया की धुन पर खूब थिरके। मां दुर्गा की स्तुति वंदना के साथ डांडिया की शुरु आत हुई। कार्यक्रम आयोजक अनुपमा अग्रहरि व धीरज पाटिल ने अतिथियों को सम्मानित किया। वही कार्यक्रम प्रमुख संगीता अग्रहरि ने कार्यक्रम में पहुंचे लोगों का आभार प्रकट किया। इस मौके पर उर्वशी सिंह, डाली जोशी, कुसुम जायसवाल, नम्रता बरनवाल, वेदप्रकाश जायसवाल, संजय अग्रहरि, सिम्पू अग्रहरि, कृष्ण कांत सोनी, रु पेश जायसवाल, घनश्याम, नीतिन मनीष, उज्जवल आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

%20%E0%A4%93%E0%A4%B2%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A6%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20A%20to%20Z%20%E0%A4%B8%E0%A4%AD%E0%A5%80%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%8F%E0%A4%A1%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A4%9F%E0%A4%BE%E0%A4%87%E0%A4%9C%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%97%20%E0%A4%95%E0%A5%87%20%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%8F%20%E0%A4%B8%E0%A4%AE%E0%A5%8D%E0%A4%AA%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%95%20%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%82%209236196989,%209151640745%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg)
