BREAKING

जौनपुर: गरीबों की सेवा करना ईश्वर की उपासना के समान | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: गरीबों की सेवा करना ईश्वर की उपासना के समान  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

महिलाओं को अनाज बैंक ने दी भूख से मुक्ति की गारंटी

केराकत जौनपुर। क्षेत्र के सरायबीरू में स्थित अनाज बैंक की जनपद शाखा ने मुसहर महिलाओं को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस मासिक वितरण के अंतर्गत अनाज वितरित कर भूख से मुक्ति की गारंटी दी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अनाज वितरण करते हुए केराकत थाना प्रभारी रामजनम यादव ने कहा कि पेट के भूख की आग बहुत ही भयावह होती है। ग़रीबी भुखमरी के आलम से परेशान किसी भी भूखे को भोजन कराना व खाद्यान्न उत्पन्न कराना सबसे बड़ी ई·ार की पूजा करने के समान होती है। गरीबों ,असहायों की मदद करने वाले की ई·ार मदद करता है। श्री यादव ने अनाज बैंक संस्थान के इस नेक पुनीत कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि मुझे इस कार्य क्रम में आकर बहुत ही सुखद व खुशी की अनुभूति हो रही है। अनाज वितरण से पूर्व कोतवाली प्रभारी श्री यादव ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप ज्योतित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। विशाल भारत संस्थान के जिला चेयरमैन नौशाद शेख ने 26 मुसहर परिवार की महिलाओं को अनाज की पर्ची दी तत्पश्चात मुख्य अतिथि रामजनम यादव ने अनाज वितरित किया। इस अवसर पर भुल्लन डेहरी,  हिमांशु राय,आकाश यादव, रीता देवी, नीतू देवी, फरहान अहमद, संतोष कुमार,अकसन, अहसान,आजम शेख, संजय सिंह, सुभाष वि·ाकर्मा, सुभाष, रमेश सिंह ,प्रमोद तिवारी आदि उपस्थित रहे।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD


*Admission Open: उदासीनाचार्य जगतगुरु श्रीचन्द जी महाविद्यालय पिलखिनी, गौराबादशाहपुर, जौनपुर  | D.El.Ed. / B.T.C. | सम्पर्क सूत्र – 8299102292, 6387205662, 8707736153 | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें