जौनपुर: मूर्तिकारों को अचेत कर बदमाशों ने लूटे 20 हजार रूपये | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
खेतासराय जौनपुर। नगर के बारा मोड़ के पास दुर्गा पूजा की तैयारी में मूर्तियां बनाने वाले चार मूर्तिकार जहर खुरानी का शिकार हो गए। जहर खुरानों ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर लगभग 20 हजार रु पए लेकर चंपत हो गये। पुलिस ने देर रात्रि अचेतावस्था में चारों मूर्तिकारों को अस्पताल पहुंचाया। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिला के नवदुर्गा गांव निवासी 55 वर्षीय उत्तम पाल बारा मोड़ के पास डॉ.अवधराज मौर्य के अहाते में पिछले कई वर्षों से हर साल दूर्गा पूजा के लिए मूर्तियां बनाते हैं। दो सप्ताह बाद नवरात्र में दुर्गा पूजा महोत्सव शुरू होने वाला है। मूर्तियां लगभग बनकर तैयार हो चुकी हैं। इस बीच पूजा पंडालों में मूर्तियां स्थापित करने को लेकर लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। शनिवार को उत्तम पाल अपने बेटे 26 वर्षीय शुभोजीत पाल, 22 वर्षीय सुरजीत पाल और 21 वर्षीय सोमेन पाल के साथ मूर्तियां बनाने में लगे थे कि दोपहर बाद तीन अज्ञात युवक ग्राहक बनकर पहुंचे। मोलभाव करने के दौरान युवकों ने उन्हें कोल्डड्रिंक पिलाई। कोल्डड्रिंक पीते ही चारो मूर्तिकार बेहोश हो गए। मौका पाते ही तीनों युवक उनके पास से 20 हजार रु पए नकदी लेकर पीछे के रास्ते से फरार हो गए। देर रात्रि जानकारी होने पर थानाध्यक्ष चन्दन कुमार राय और एसआई मंहगू राम यादव मौके पर पहुंचक कर मूर्तिकारों को जिला अस्पताल पहुंचाया। थानाध्यक्ष ने बताया की सूचना मिली थी। जि़ला अस्पताल मे भर्ती कराया गया था। चारों मूर्तिकार अब ठीक हैं। कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर उचित विधिक कारवाई की जाएगी नकदी लूट का आरोप निराधार है।

