जौनपुर: ईसाई मिशनरी प्रार्थना स्थल पर तैनात रही फोर्स | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
एडिशनल एसपी बृजेश कुमार कर रहे थे मॉनिटिरंग
चंदवक जौनपुर। भुलनडीह गांव स्थित ईसाई मिशनरी प्रार्थना स्थल पर हर रविवार को होने वाली प्रार्थना सभा व उसमें जुटने वाली भीड़ के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाएं रखने के लिए सर्किल के थानों के अतिरिक्त महिला थाने की पुलिस भी लगाई गई थी। प्रार्थना स्थल के लिए जाने वाले मार्गों पर पुलिस बल तैनात किया गया था जिसकी मॉनिटिरंग एडिशनल एसपी बृजेश कुमार कर रहे थे। प्रार्थना के लिए तीन ऑटो रिक्शा से दो दर्जन की संख्या महिलाएं आयीं लेकिन पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देखकर वापस चली गई। हर रविवार को होने वाली प्रार्थना सभा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात किया गया था। गांव जाने वाले हर रास्ते व आसपास चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात थी। इस संबंध में एसपी सिटी बृजेश कुमार ने बताया कि सुरक्षा व कानून व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल तैनात किया गया था। शांति व्यवस्था कायम है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द सभी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
![]() |
| Advt. |


