जौनपुर: स्वच्छांजलि कार्यक्रम में ग्रामीणों ने की सहभागिता | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
केराकत जौनपुर। ग्राम पंचायत बेलहरी में''स्वच्छता ही सेवा'' पखवाड़े के तहत रविवार को प्रधान नीतू सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एक घंटे का स्वच्छांजलि कार्य क्रम का प्रारंभ किया। इस अवसर पर गांव में जगह जगह साफ सफाई कार्यक्रम में अपनी स्नेह पूर्वक सहभागिता सुनिश्चित किया। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि प्रवेश कुमार सिंह ने कहा कि ग्रामीणों ने प्रधान जी के नेतृत्व में ''स्वच्छ हो अपना गांव'' बनाने का अटूट निर्णय लिया है। लोगों ने जगह जगह गंदगी की साफ सफाई कर आवश्यकतानुसार जल से भी धुलाई की गयी। स्वच्छांजलि कार्यक्रम में नीतू सिंह प्रधान, प्रवेश सिंह, शिक्षाविद रघुबर मौर्य आशुतोष सिंह, ओंकार सिंह, शशिकांत सिंह, ज्ञान वर्धन सिंह, वीरेंद्र सिंह, अमित कुमार सिंह,देव प्रकाश, शिवानंद सिंह, सुबाष चंद, अरु ण कुमार सिंह, वीरेंद्र सिंह एवं प्यारेलाल आदि की सहभागिता उल्लेखनीय रही।



