जौनपुर: प्रतिदिन अपने आसपास करें साफ सफाई:डीएम | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
स्वच्छता सेवा पखवाड़ा के तहत चला सफाई अभियान
जौनपुर। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत रविवार को एक घंटा सुबह 10 बजे से रोडवेज परिसर, लोहिया पार्क एवं सद्भावना पुल पर स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के नोडल अधिकारी प्रबंध निदेशक जल निगम राकेश कुमार मिश्रा, जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मनोरमा मौर्य, मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम क्षअयबर चौहान, उपजिलाधिकारी सदर ऋषभ देशराज पुण्डरीक, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, अधिशासी अधिकारी पवन कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीण ने श्रमदान एवं वृक्षारोपण कर लोगों को साफ-सफाई हेतु प्रेरित किया। रोडवेज परिसर पर हस्ताक्षर कैंपेन चलाकर भी स्वच्छता के प्रति लोगों के जागरूक किया गया। नोडल अधिकारी ने कहा कि सभी लोगो को स्वच्छता को जीवन का अंग बना देना चाहिए। स्वच्छता प्रत्येक व्यक्ति के दिनचर्या में सम्मिलित होना चाहिए। स्वच्छता की वजह से हमारे आसपास का वातावरण शुद्ध होगा, बीमारियां कम फैलेंगी। सभी जनपदवासी कूड़े को कूड़ेदान में डालने की आदत डालें। डीएम ने जनपदवासियों से अपील किया कि इस अभियान के साथ ही प्रतिदिन अपने आस-पास की साफ-सफाई करते रहें, जिससे आस-पास सफाई रहेगी, तो लोग भी स्वच्छ रहेंगे। इस अवसर पर सभासद कृष्ण यादव, जितेंद्र कुमार, ओम प्रकाश यादव एडवोकेट, सुधीर कुमार यादव एडवोकेट, डॉ.आनंद कुमार सिंह, इंस्पेक्टर हरिश्चंद्र यादव, मनोज कुमार यादव समाजसेवी केके जायसवाल, एसबीएम सैफ रोडवेज एआरएम ने प्रतिभाग किया। संचालन सलमान शेख ने किया।
![]() |
| Advt. |
![]() |
| Advt. |



