BREAKING

जौनपुर: ब्लॉक पर सीटीएम मशीन का हुआ परीक्षण | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मशीन से निर्माण कार्यों के गुणवत्ता की होगी जाँच

खेतासराय जौनपुर। विकास खंड शाहगंज सोंधी में बृहस्पतिवार को कॉपरेशन टेस्टिंग मशीन का परीक्षण हुआ। जिसमें इंटर लॉकिंग के गुणवत्ता की जाँच मशीन के द्वारा की गई तथा र्इंटों की क्वालिटी को परखा गया। जानकारी के अनुसार विकास खण्ड में कॉपरेशन टेस्टिंग मशीन स्थापित कर उसका परीक्षण किया गया। मानक के विपरीत निर्माण कार्य करने वालों ठेकेदारों व फर्म को टेंडर तभी मिलेगा जब वह टेस्टिंग में पास होंगे अन्यथा उनका भुगतान रोक दिया जाएगा और संबंधित कार्यदायी संस्था को ब्लैक लिस्टेड कर दिया जाएगा। इस सम्बन्ध में खण्ड विकास अधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि उक्त टेस्टिंग मशीन से निर्माण कार्यों के गुणवत्ता की जांच होगी। जिसमें सीसी रोड़ की क्यूब टेस्टिंग व इंटर लॉकिंग निर्माण कार्यों के गुणवत्ता की जांच होगी। परीक्षण में फेल होने पर उनका भुगतान रोकर संस्था को डिफॉल्टर घोषित कर दिया जाएगा। इससे इससे गुणवत्ता विहीन निर्माण कार्यों पर अंकुश लगेगा। इस अवसर पर जेई शशिकांत कुमार, एपीओ राजकुमार गुप्ता, जेई विमलेश कुमार, सचिव उमेश यादव, अजय यादव, मीनारानी, नरेन्द्र कुमार, सुजीत कुमार, शिवमूर्ति यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन


*प्रवेश प्रारम्भ: श्रीचन्द जी महाविद्यालय पिलखिनी, गौराबादशाहपुर, जौनपुर | कॉलेज कोड: S.P.3156 | बी.एड.| सम्पर्क सूत्र- 8299102292, 6387205662, 8707736153 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें