जौनपुर: पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, बाल बाल बचे दो थानेदार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
कई लूटकांड को दिया था अंजाम, मोबाइल,असलहे व रूपये बरामद
मछलीशहर जौनपुर। बुधवार की रात स्थानीय कोतवाली थाना क्षेत्र में बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली मुंगराबादशाहपुर के थानेदार के कान के पास से निकल गई, दूसरी गोली बदलापुर कोतवाल के बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी जबकि पुलिस द्वारा चलाई गई बुलेट बदमाश के पैर में लगी है। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया बदमाश अन्तर जनपदीय शातिर लुटेरा है। उसके कब्जे से एक पिस्टल .32 बोर, दो कारतूस .32 बोर व चार खोखा कारतूस .32 बोर, लूट का 6 हजार रु पये नगद, एक मोबाइल व एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद हुआ है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयपाल शर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे थानाध्यक्ष मुंगराबादशाहपुर राजाराम द्विवेदी द्वारा बुधवार को थाना स्थानीय की पुलिस टीम के साथ पुलिस चौकी सतहरिया के पास रात्रिगस्त तलाश वांछित अभियुक्त चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति / वाहन मे मामूर होकर मौजूद रहे की वही पर प्रभारी निरीक्षक थाना बदलापुर मय हमराह व थानाध्यक्ष मछलीशहर मय हमराह सरकारी वाहन से आ गये सभी लोग आपस मे अपराधियो तथा अपराध के रोकथाम के सम्बन्ध मे बात कर रहे थे कि तभी मुखबिर ने सूचना दिया कि दो मोटरसाइकिलो से पाँच बदमाश अपराध करने के उद्देश्य से फतनपुर बाजार से सूरजापुर बाजार होकर मधुपुर के रास्ते होते हुए बीकासराय जाने वाले मार्ग से होकर पवारा होते हुए मछली शहर की तरफ जाने वाले है। सूचना पर सभी पुलिस बल आने वाले वाहन व व्यक्तियो का इंतजार करने लगे कि थोड़ी देर बाद मधुपुर की ओर से दो मोटरसाइकिल आती दिखाई दी जिसे पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो दोनो मोटरसाइकिलो पर बैठे हुए व्यक्तियो द्वारा पुलिस बल के ऊपर जान से मारने की नीयत से लक्ष्य करके फायर किया जाने लगा उनके द्वारा चलाई गयी एक गोली थानाध्यक्ष मछलीशहर के बुलेटप्रूफ जैकेट पर बाए सीने पर लगी तथा एक गोली थानाध्यक्ष मुगराबादशापुर के दाहिने कान के लौ के पास से सनसनाती हुई निकली पुलिस बल द्वारा बदमाशो को रोकने हेतु ललकारा गया तो दोनो मोटरसाकिलो पर पीछे बैठे व्यक्तियो द्वारा पुन: फायर किया गया और मोटरसाइकिल सवार भागने लगे कि पीछे चल रही मोटरसाइकिल फिसल कर गिर गयी। गिरी हुई मोटरसाइकिल का चालक असलहा निकाल कर पुलिस बल के ऊपर के लक्ष्य करके फायर करने लगा जिसकी चलाई गयी एक गोली प्रभारी निरीक्षक बदलापुर के पहने हुए बुलेटप्रूफ जैकेट के अगले हिस्से मे पेट के करीब लगी।पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ अपनी-अपनी सर्विस पिस्टल से बदमाश की तरफ एक- एक राउंड फायर किया गया जब बदमाश की तरफ से फायर आना बन्द हुआ तो आगे बढ़ने पर एक मोटर साइकिल गिरी पड़ी तथा एक बदमाश गिरा पड़ा कराहता दिखाई दिया जिसके दाहिने हाथ मंे एक पिस्टल पड़ी हुई थी बदमाश को वही पकड़ लिया गया। बाइक पर पीछे बैठा व्यक्ति तथा दूसरी मोटरसाइकिल पर बैठे तीनो व्यक्ति अंधेरे का लाभ लेकर भागने में सफल हो गये। पकड़े गये बदमाश अपना नाम प्रभाकर सिंह उर्फ आशू पुत्र अनिल सिंह निवासी चमरु पुर नन्दवत थाना फूलपुर जनपद प्रयागराज उम्र 32 वर्ष बताया।



