जौनपुर: कायस्थ महासभा ने की बैठक | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष डॉ मुकेश श्रीवास्तव व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश के जनपद आगमन पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ इंद्रसेन श्रीवास्तव के नेतृत्व में पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित कैंप कार्यालय पर जिले व प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी द्वारा माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर आगामी दिनों में होने वाली चित्रगुप्त पूजनोत्सव एवं शोभा यात्रा के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया, साथ ही जिला कमेटी को बेहतर ढंग से पूजन संपन्न कराने के लिए भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नीलमणि श्रीवास्तव राष्ट्रीय सचिव रवि श्रीवास्तव प्रदेश सचिव और राकेश श्रीवास्तव साधु प्रदेश प्रवक्ता विश्व प्रकाश श्रीवास्तव पत्रकार पंकज सिन्हा महामंत्री सुरेश अस्थान अजय श्रीवास्तव सहित तमाम चित्रांश उपस्थित रहे।
![]() |
| Advt. |



