जौनपुर: संदिग्ध परिस्थति में घायल युवक की मौत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सुइथाकलां जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के गैरवाह (मानपुर) गांव में लहू लुहान अवस्था में मिले पचीस वर्षीय युवक की अस्पताल पहुंचने से पहले हीं मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी प्रदीप सिंह (25) पुत्र मंगला प्रसाद सिंह गुरु वार की सुबह घर से शौच के लिए गांव स्थित कुँवर नदी की तरफ गया था,काफी देर तक जब वह वापस नहीं आया तो उसकी मां उसे तलाश करने के लिए लोगों को भेजी। युवक की खोजबीन में निकले स्थानीय लोग जब गांव स्थित नदी की तरफ गये तो प्रदीप घायल अवस्था में लहू-लुहान नदी के किनारे पड़ा मिला। परिजन उपचार हेतु आनन फानन में उसे शाहगंज स्थित अस्पताल ले गये,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के मौत की आशंका किसी जंगली जानवर के हमले से बताई जा रही है।
![]() |
| Advt. |
![]() |
| Advt. |


