जौनपुर: बीडीओ ने की योजनाओं की समीक्षा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
धर्मापुर जौनपुर। स्थानीय ब्लॉक के बीडीओ कृष्णमोहन यादव ने ब्लॉक मुख्यालय स्थित सभागार में ग्राम सचिवों, धानों के साथ ही रोजगार सेवकों व तकनीकी सहायकों के साथ बैठक की। इस दौरान संचालित सभी योजनाओं की समीक्षा की गयी। बीडीओ ने कहा कि अब फसल के कटते ही गांवों में मनरेगा के काम शुरू करा दिये जायें। अधूरे पड़े पीएम व सीएम आवास ग्रामीण, पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालयों के कायाकल्प और कूड़ा पृथक केंद्रों को अविलंब पूर्ण कराने के साथ ही मनरेगा के जाब कार्डधारकों का आधार कार्ड भी फीडिंग कराने का निर्देश दिया। इस दौरान एडीओ पंचायत लालजी राम, एडीओ आईएसबी राम प्रसाद, सचिव राजेश यादव, उमेश सोनकर, अखिलेश, अरविंद यादव, श्रुति गुप्ता, स्वतंत्र कुमार, विपिन राय, माता प्रसाद, प्रधान नरेंद्र यादव, संतोष मौर्य, नीरज यादव, उमाशंकर यादव, अशोक, खरपत्तू यादव, नीरज कुमार, अनिल यादव आदि मौजूद रहे।


