BREAKING

जौनपुर: पुलिस व चिकित्सकों ने चलाया जागरूकता अभियान | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: पुलिस व चिकित्सकों ने चलाया जागरूकता अभियान  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

फरीदुलहक मेमोरियल पीजी कॉलेज में हुआ कार्यक्रम 

शाहगंज जौनपुर। फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कालेज तालीमाबाद सबरहद में पुलिस प्रशासन और चिकित्सकों ने छात्र, छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। अतिथियों का स्वागत प्राचार्य डॉ. तबरेज़ आलम ने किया। कोतवाली के निरीक्षक अपराध जय प्रकाश यादव की टीम ने साइबर ठगी जागरूकता अभियान व मिशन शक्ति के अंतर्गत छात्र, छात्राओं को जागरूक किया। जिसमें उप निरीक्षक प्रभुनाथ यादव, कंप्यूटर ऑपरेटर नीरज शर्मा, रिंका मौर्या ने अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए ठगों द्वारा की जा रही साइबर ठगी और ठगी से बचाव के विषय में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही कंप्यूटर ऑपरेटर नीरज शर्मा ने पुलिस पीडि़त की किस तरह की सहायता करती है ठगी की सूचना देने के लिए 1930 आदि की जानकारी दी। वहीं महिला कास्टेबल रिंका मौर्या ने महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि आप किस भी घरेलू हिंसा की सूचना बिना डर पुलिस को दे सकती सकती हैं। आपकी सहायता के लिए थानों पर महिला पुलिस की भी तैनाती है। जिससे आप बिना भय के अपनी अपराध से संबंधित समस्या को रख सकती हैं। इस के साथ ही रिंका मौर्या ने मिशन शक्ति के विषय में छात्र, छात्राओं को जानकारी दी। इसी क्रम में ऐली केयर हॉस्पिटल की डॉ. मारिया फारु की ने कॉलेज की छात्राओं को महिलाओं में होने वाले रोगों और उसके लक्षण के प्रति जानकारी देते हुए बताया कि जागरूकता के साथ ही चिकित्सीय परामशर््ा जरूरी है। जागरूकता कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने जागरूकता से जुड़े  शाहीन बानो, वृंदा, गुलशन, रौशनी, शिवांगी आदि के सवालों के उत्तर भी दिए। कार्यक्रमों को सफल बनाने में महाविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. निजामुद्दीन, डॉ.राकेश सिंह, डॉ.अमित कुमार गुप्ता, डॉ. शिव प्रसाद, पियूष श्रीवास्तव, खुशर््ाीद हसन, रियाज अहमद, डॉ. अनामिका पाण्डेय, शाईस्ता अकरम, डॉ. पूजा उपाध्याय, गीता यादव, सुनीता यादव, कहकशां खान आदि ने अपनी सहभागिता निभाई।

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD


*Admission Open: उदासीनाचार्य जगतगुरु श्रीचन्द जी महाविद्यालय पिलखिनी, गौराबादशाहपुर, जौनपुर  | D.El.Ed. / B.T.C. | सम्पर्क सूत्र – 8299102292, 6387205662, 8707736153 | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें