नया सवेरा नेटवर्क
सुइथाकलां जौनपुर। सरपतहां पुलिस ने गांजा के साथ सरायमोहिउद्दीनपुर बाज़ार से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। सरायमोहिउद्दीनपुर निवासी असकरन गुप्ता को एक किग्रा दो सौ ग्राम तथा पट्टीनरेन्द्रपुर निवासी आकाश खान को एक किग्रा तीन सौ ग्राम गांजा के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। असकरन गुप्ता एवं आकाश खान के विरु द्ध विभिन्न जिलों में आपराधिक मुकदमे पंजीकृत हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नौशाद अहमद तथा लक्ष्मण सिंह सहित हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र गिरी,विनोद यादव तथा कांस्टेबल हरिश्चंद्र यादव शामिल रहे।
|
AD |
|
Advt. |
|
Advt.
|
0 टिप्पणियाँ