BREAKING

जौनपुर: पुलिस मुठभेड़ में आरा मशीन संचालक को गोली मारने वाला घायल | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

गुरूवार को मोटरसाइकिल पर सवार तीन बदमाशों ने मारी थी गोली

वाराणसी में इलाज के दौरान संचालक की हुई मौत

मडि़याहूं जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के नेवादा में गुरु वार की शाम पल्सर बाइक सवार तीन हमलावरों ने आरा मशीन संचालक को सीने में गोली मार दी। असलहा लहराते हुए भाग रहे हमलावरों में से एक को ग्रामीणों ने दिलेरी दिखाते हुए पकड़ लिया। खंभे में बांधकर पिटाई करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस हिरासत में लेकर गहन पूछताछ कर रही है। घायल युवक को स्वजन उपचार के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर ले गए थे। जहां रात में मौत हो गई। उधर हरकत में आयी पुलिस ने एक बदमाश की मुठभेड़ के दरम्यान गिरफ्तार कर लिया है , बदमाश को दो गोलियां भी लगी है। नेवादा निवासी जय प्रकाश सिंह उर्फ  गुड्डू सिंह घर के बगल में ही आरा मशीन चलाते थे। गुरु वार की शाम लगभग 5:30 बजे जय प्रकाश सिंह आरा मशीन के बाहर सड़क पर खड़े थे। उसी समय बगल के गांव महमूदपुर के तीन युवक पल्सर बाइक से पहुंचकर किसी बात को लेकर उसने ने कहासुनी करने लगे। इसी दौरान उनमें से एक ने जय प्रकाश सिंह के सीने में गोली मार दी। लहूलुहान होकर वह जमीन पर गिरकर छटपटाने लगे। हमलावर असलहा लहराते हुए भागने लगे। उनमें से एक को ग्रामीणों ने दौड़ाकर धर दबोचा। उसके अन्य दोनों साथी भाग गए। ग्रामीणों की मदद से स्वजन घायल जय प्रकाश सिंह को उपचार के लिए  वाराणसी भेजा गया जहां रात में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार घटना स्थल से एक अभियुक्त गोलू यादव पुत्र सभाजीत यादव ग्राम महमदपुर थाना मडि़याहूँ को पुलिस हिरासत में लिया गया था तथा शेष दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु  पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा द्वारा 10 टीमों का गठन कर दिया गया है। 

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD


*Admission Open: उदासीनाचार्य जगतगुरु श्रीचन्द जी महाविद्यालय पिलखिनी, गौराबादशाहपुर, जौनपुर  | D.El.Ed. / B.T.C. | सम्पर्क सूत्र – 8299102292, 6387205662, 8707736153 | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें