जौनपुर: व्यापार मंडल ने एसओ व ईओ को सौंपा ज्ञापन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
धर्मापुर जौनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल गौराबादशाहपुर के अध्यक्ष लल्लन प्रताप सिंह के नेतृत्व में व्यापारियों ने शुक्रवार को थानाध्यक्ष विनय मिश्रा और नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी डा. अनुपम सिंह को ज्ञापन सौंपा। एसओ को दिये ज्ञापन में शांति एवं सुरक्षा की दृष्टि से कस्बे के रामलीला मंच व दुर्गाजी के पंडालों पर होमगार्ड के साथ साथ पुलिस बल की भी तैनाती और ईओ को दिये ज्ञापन में त्योहारों पर विशेष साफ सफाई की व्यवस्था की मांग की गयी है। इस मौके पर महामंत्री मुहम्मद इकराम अंसारी, पूर्व प्रधान सुजीत कुमार जायसवाल, सरपंच तौफीक अहमद, मनोज जायसवाल, अमीक अंसारी, सन्नी गुप्ता, इरशाद अंसारी आदि उपस्थित रहे।
![]() |
| Advt. |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent



