जौनपुर: स्वास्थ्य शिविर में मरीजों का परीक्षण कर बांटी गई दवा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
शाहगंज जौनपुर। सामाजिक संस्था लायंस क्लब शाहगंज स्टार द्वारा शुक्रवार को नगर के आजमगढ़ रोड स्थित पेट्रोल पंप के समीप आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में कुल 697 मरीजों का चिकित्सीय परीक्षण, जांच और दवाओं का वितरण किया गया। नगर के आजमगढ़ बाईपास तिराहे पर समाजिक संस्था लायंस क्लब शाहगंज स्टार द्वारा गरीब असहाय लोगों को नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवा के उद्देश्य से शिविर का आयोजन किया। शिविर में डा. जावेद अहमद, डा. ज्ञानचंद चित्रवंशी, डा. एसएल गुप्ता, डा. डीके गुप्ता, डा. सुधाकर मिश्रा, डा. आरके वर्मा, डा. देवी प्रसाद, डा. रफीक फारु की, डा. जेपी दुबे, डा. रोहित, डॉ. हिमांशु, डॉ. शहला शेख आदि चिकित्सकों ने 697 मरीजों का चिकित्सीय परीक्षण किया। मरीजों को नि:शुल्क दवा वितरित की गई। शिविर में आए मरीजों का रक्त परीक्षण सिमरन पैथोलॉजी लैब के टेकनीशियन सच्चिदानंद सिलाची द्वारा किया गया। संस्था के अध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि संस्था द्वारा समय-समय पर चिकित्सा शिविर का आयोजन कर असहाय और जरूरतमंद लोगों की मदद का प्रयास किया जाता है, जो भविष्य में भी जारी रहेगा। अंत में कार्यक्रम संयोजक डॉ. सुधाकर मिश्रा ने आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर विभिन्न दवा कंपनियों के एमआर अनुराग अस्थाना, अभिषेक सिंह, अंबेश दुबे, सुनील पांडेय आदि ने नि:शुल्क दवा का वितरण किया। शिविर में संस्था के राजपत जायसवाल, मनीष अग्रहरि, मनोज जायसवाल, पवन साहू, रूपेश जायसवाल, सर्वेश चौरसिया, मो. अब्बास बिस्मिल्ला, दीपक सिंह आदि पदाधिकारी, सदस्यों के अलावा भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
![]() |
| Advt. |
![]() |
| Advt. |



