जौनपुर: खड़े वाहन से टकराकर बाइक सवार की मौत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
चंदवक जौनपुर। औडि़हार चंदवक मार्ग पर बीरीबारी के पास शुक्रवार शाम सड़क पर खड़े सीएनजी वाहन से बाइक सवार युवक टकरा गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में उसे सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थुंही गांव निवासी 21 वर्षीय संदीप पुत्र त्रिभुवन बाइक से पतरही की तरफ से आ रहा था उसके साथ ही एक और बाइक सवार युवक आ रहा था।बीरीबारी बाजार से आगे दोनों आपस में टकरा गए। वह सड़क के बाएं तरफ गिरा व संदीप सड़क पर खड़े सीएनजी वाहन से टकरा गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी डोभी लाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जें में लेकर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
![]() |
| Advt. |
![]() |
| Advt. |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent


