जौनपुर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का हुआ आयोजन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मछलीशहर जौनपुर। स्थानीय विकास खंड के जगन्नाथपुर ग्राम पंचायत भवन के परिसर में जिलाधिकारी अनुज कुमार झा के नेतृत्व में ग्राम समस्या के निस्तारण के लिए जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जनचौपल कार्यक्रम में स्टाल लगाकर ग्राम विकास योजनाओं की ग्रामीणों की जानकारी दी जा रही थी। इसके अलावा ग्रामीणों से आवेदन भी लिए जा रहे थे। जन चौपाल में कन्या सुमंगल योजना में 17 आवेदन मिले। विधवा, विकलांग, वृद्धा पेंशन के लिए कुल 18 आवेदन, आयुष्यमान कार्ड के लिए 7, शौचालय के लिए 16 आवेदन, बाल सेवा योजना के लिए 4, आवास के लिए 2, पोस्ट ऑफिस में खाते खोलने के लिए 2, पीएम किसान सम्मान लाभार्थी के 89 लोगो में 14 लोगो की ई केवाईसी की गई। जन चौपाल में पहुंचे ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन योजना के तहत खड़ंजे व चकरोड खोदकर छोड़ देने की शिकायत की गई। गांव के प्रमोद कुमार ने कहा बार बार शिकायत के बाद भी ईट और मिट्टी को छोड़ दिया गया है। इमरजेंसी पड़ने पर चार पहिया वाहन भी घर नहीं पहुंच पाता। जिसके बाद जिलाधिकारी ने उसे चेतावनी देते हुए 30 अक्टूबर तक का समय दिया। नही कार्यवाही करने की बात कही। इसके अलावा गांव के ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के लटके हुए तार, ट्रांसफार्मर में लोड बढ़ाने के साथ मन माना विद्युत बिल भेजने को लेकर बार बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं होने की शिकायत की। जिसे जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग से त्वरित निस्तारण करने को कहा। जनचौपल कार्यक्रम में डीएम के अलावा सीडीओ साई सीलम तेजा, बीडीओ सचिन भारतीय, खंड शिक्षा अधिकारी बसंत शुक्ला, एडीओ राम निहोर, ग्राम प्रधान लालती वि·ाकर्मा, प्रवेश तिवारी समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। वहीं डीएम ने ग्राम पंचायत भवन का उद्घाटन करते हुए भवन के हाल, प्रत्येक कमरे के साथ मीटिंग हाल का भी निरीक्षण किया।
![]() |
| Advt. |



