जौनपुर: अभियान चला विद्युत विभाग ने वसूले 80 हजार रुपए | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सुजानगंज जौनपुर। क्षेत्र के सुजानगंज विद्युत उपकेंद्र अवर अभियंता (जेई) विवेक कुमार के नेतृत्व में चलाए गए चेकिंग अभियान के तहत कस्बा सुजानगंज के पांच बड़े बकायेदारों का विद्युत कनेक्शन काटा गया तथा बकाया धनराशि करीब 80 हजार वसूला गया। उक्त बातों की जानकारी देते हुए जे ई विवेक कुमार ने बताया जिन लोगों का बिल बकाया है वे जल्द से जल्द अपना बिल जमा कर दें अन्यथा बकायेदारों के ऊपर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी जहां पर संविदा निविदा कर्मचारी रामआसरे ,विनय सिंह, राकेश चौरसिया,भगत, राजेश कुमार, रामभरोष ,हुबनाथ सिंह आदि कर्मचारी गण चेकिंग अभियान में सम्मिलित रहे।
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent


