BREAKING

जौनपुर: डॉ.कृष्णा विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में शामिल | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: डॉ.कृष्णा विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में शामिल  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

विज्ञान के क्षेत्र में किया देश का नाम ऊंचा

जौनपुर। भारत के वैज्ञानिकों को विश्व की रैंकिंग में जगह मिलना भारत के लिए गर्व की बात है। जिले के सिकरारा क्षेत्र के देहजुरी गाँव निवासी डॉ. कृष्णा कुमार यादव पुत्र श्री रामजीत यादव (पूर्व बड़ेबाबू श्री यादवेश इं. कॉ. नौपेड़वा) ने शोध के क्षेत्र में दोहरी उपलब्धि हासिल कर देश-विदेश तथा राज्य में जिले का नाम रोशन किया है। मध्यांचल विश्वविद्यालय में विज्ञान संकाय के पर्यावरण के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. कृष्णा कुमार यादव स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी अमेरिका के शोधकर्ताओं द्वारा तैयार एवं एल्सेवियर वीबी द्वारा जारी विश्व के शीर्ष दो फीसदी वैज्ञानिकों की सूची में लगातार दूसरे वर्ष भी बेहतरीन रैंकिंग के साथ जगह बनाई है। यूनिवर्सिटी ऑफ स्टैनफोर्ड की ओर से जारी सूची में कलवारी गाँव निवासी बीएचयू के पूर्व कुलपति और डीएनए टेस्ट के जनक ''पद्मश्री'' प्रोफेसर लालजी सिंह का नाम मरणोपरांत सूची में शामिल किया गया है, तथा वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल वि·ाविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह का नाम भी इस सूची में शामिल है। इन्होंने कई देश जैसे साउथ कोरिया, पुर्तगाल, सऊदी अरब, मलेशिया, वियतनाम, यूके, अल्जीरिया, यूएसए और थाईलैंड के प्रोफेसर एवं वैज्ञानिकों के साथ काम कर चुके है। वि·ा के शीर्ष 2‡ वैज्ञानिकों में स्थान प्राप्त करने और पी.एन.यू. सऊदी अरब में विजिटिंग प्रोफेसर के लिए उनका चयन होने एवं अनुसंधान के क्षेत्र में प्रतिवर्ष नए आयाम स्थापित करने पर पर क्षेत्र के लोगों ने बधाई व प्रसन्नता व्यक्त की है।

*प्रवेश प्रारम्भ: श्रीचन्द जी महाविद्यालय पिलखिनी, गौराबादशाहपुर, जौनपुर | कॉलेज कोड: S.P.3156 | बी.एड.| सम्पर्क सूत्र- 8299102292, 6387205662, 8707736153 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD



नया सबेरा का चैनल JOIN करें