जौनपुर: विद्युत चोरी में बारह के खिलाफ मुकदमा दर्ज | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
बड़े बकायेदारों के विद्युत कनेक्शन काट वसूले डेढ़ लाख
मीरगंज जौनपुर। क्षेत्र के दाऊदपुर, गरियांव पुरानी बाजार व करियांव में विद्युत विभाग द्वारा बड़े बकायेदारो के कनेक्शन काटने व विद्युत चोरी में पकड़े जाने पर 12 के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत होने से अवैध कटियामारो में हड़कंप मच गया है। विद्युत अवर अभियंता जंघई अमित कुमार व गोपालपुर अवधेश कुमार अपने टीम के साथ अपरान्ह दाउदपुर, गरियांव गांव में पहुच गए और बड़े बकायेदारो के कनेक्शन तार को काटना शुरू कर दिया। जिससे गांव के विद्युत बकायेदारों में खलबली मच गयी। सूचना मिलते ही अबैध कटियामारो ने अपने अपने तार उतार लिए। टीम द्वारा कुल सत्ताईस बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काट कर डेढ़ लाख की राजस्व वसूली की गई। इस सम्बन्ध में अवर अभियंता जंघई अमित कुमार ने बताया की बिभाग द्वारा चलाये जा रहे वसूली अभियान में लोग अपने बिल का भुगतान करे। अन्यथा विद्युत चोरी व बकायेदारों की अब खैर नही है। अपने अपने बिल को समय से जमा करे अन्यथा आर सी भेज दी जायेगी। विद्युत टीम में प्रदीप कुमार दुबे, अवधेश कुमार, चंदन मिश्रा, दिनेश तिवारी, विजय चंद्र दूबे, संजू समेत अन्य विद्युत कर्मचारी मौजूद रहे।

