जौनपुर: परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को मिला टैबलेट | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
धर्मापुर जौनपुर। स्थानीय ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को टैबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख विमलेश यादव व बीईओ अरविंद यादव ने ब्लॉक के प्राथमिक व कंपोजिट कुल 61परिषदीय विद्यालयों के 122 शिक्षकों को टैबलेट वितरित किया गया। बीईओ ने कहा कि सरकार शिक्षा में सुधार को लेकर लगातार प्रयास कर रही है। इससे शिक्षकों को मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि ब्लॉक के शेष 18 उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों को टैबलेट का वितरण बाद में होगा। इस मौके पर महेंद्र यादव, अखिलेश, उमेश चंद्र, राजू सिंह, प्रवीण सिंह, अर्चना रानी, ममता श्रीवास्तव आदि रहे।
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| Ad |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent


