जौनपुर: मधुमेह की अनदेखी स्वास्थ के लिये घातक: अजय | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
नि:शुल्क मधुमेह परीक्षण का लगा शिविर
जौनपुर। लायंस इंटरनेशनल की लायंस क्लब रॉयल ने 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक लायंस इंटरनेशनल के चलने वाले सेवा सप्ताह के विभिन्न सेवा कार्यक्रमों के तहत तृतीय दिवस पर एक नि:शुल्क मधुमेह परीक्षण शिविर नगर के लोहिया पार्क में आयोजित किया। संस्था अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि मधुमेह से प्रभावित लोगों की संख्या वि·ा में सबसे अधिक है और इसकी अनदेखी बहुत ही घातक है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष मधुसूदन बैंकर ने कहा मधुमेह का समय पर जांच अवश्य करा लेना चाहिए अब बच्चे भी इससे प्रभावित हो रहे हैं। उपस्थित सभी सदस्यों ने मधुमेह के प्रति विशेष रूप से जागरूक रहने और लोगों को जागरूक कराने का संस्था के संकल्प को दोहराया। शिविर के माध्यम से कुल 153 लोगों का नि:शुल्क मधुमेह परीक्षण कराने में डा. चांद बागवान का विशेष सहयोग रहा। सभी लोगों के प्रति आभार संस्था के सचिव रसाल बरनवाल ने व्यक्त किया। इस अवसर पर राजेश किशोर श्रीवास्तव, आनन्द साहू, अजय सोनकर, रवि शर्मा, राजेश अग्रहरि, ऋषि श्रीवास्तव, प्रदीप प्रधान, विक्रम चौरसिया, अजयनाथ जायसवाल, राकेश साहू, आदेश सेठ, अमित गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| Ad |



