BREAKING

जौनपुर: बच्चों को शिक्षा थोपने की बजाय उनकी रुचि अनुसार मिले माहौल : डॉ. क्षितिज | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: बच्चों को शिक्षा थोपने की बजाय उनकी रुचि अनुसार मिले माहौल : डॉ. क्षितिज  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

लायंस क्लब गोमती ने आयोजित किया अभिभावक ओरिएंटेशन

जौनपुर। जनपद के प्रसाद इंटरनेशनल स्कूल में दो दिवसीय कार्यक्रम किया। प्रथम दिन भव्य रूप से स्वागत गीत के साथ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन गेट एरिया लीडर डॉ. क्षितिज शर्मा, मंडल सचिव मनीष गुप्ता, रमेश काबरा, डा. राम अवध यादव द्वारा किया गया। प्रथम दिन क्लास 10 क्लास और द्वितीय दिन 12 क्लास के बच्चों के अभिभावकों को आमंत्रित किया गया। डॉ क्षितिज शर्मा बताया अध्ययन के दौरान आप सभी अभिभावको व बच्चों के जीवन में किस तरह दिक्कत, मुसीबत ना आए।  छात्रों का संपूर्ण व्यक्तित्व उनके आचरण, व्यवहार, नेतृत्व क्षमता, सीखने की क्षमता, परिवार का सहयोग पूर्ण व्यवहार, आत्मीय संबंध स्कूल में उसकी उपस्थिति, बताया बच्चों को शिक्षा ठोकने की बजाय उनकी रु चि अनुसार बेहतर माहौल मिले और खेलकूद और अच्छे कार्य हेतु प्रेरित करें। अभिभावकों के ओरिएंटेशन कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका रति जायसवाल ने किया। इस सुंदर कार्यक्रम को सजाने का कार्य लायंस क्लब गोमती के अध्यक्ष धनंजय पाठक, सचिव  गौरव श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष सुधा मौर्य, ट्रेनर  निधि नागर, प्रेरणा अग्रवाल, रीजन चेयरपर्सन संतोष साहू, जोन चेयरपर्सन विष्णु सहाय, वीरेंद्र सिंह, अनिल पांडे, दिलीप सिंह, धीरज गुप्ता, प्रतिमा गुप्ता, सुनील कश्यप, तौफीक अहमद, नवीन मिश्रा, सुनीता पाठक, प्रज्ञा मिश्रा, सुनीता श्रीवास्तव, प्रदीप सिंह, शाहनवाज, हर्षित व अन्य स्टॉप ने पूरा-पूरा सहयोग दिया।

*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन


*प्रवेश प्रारम्भ: श्रीचन्द जी महाविद्यालय पिलखिनी, गौराबादशाहपुर, जौनपुर | कॉलेज कोड: S.P.3156 | बी.एड.| सम्पर्क सूत्र- 8299102292, 6387205662, 8707736153 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें