BREAKING

जौनपुर: वाहन चेकिंग अभियान में 51 हजार का हुआ ई-चालान | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मुफ्तीगंज जौनपुर। केराकत कोतवाली थाना क्षेत्र के मुफ्तीगंज पुलिस ने बृहस्पतिवार को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने बिना हेल्मेट, गाड़ी पेपर, ड्राइविंग लाइसेंस के चल रहे वाहनों का किया चलान। जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा के आदेश और सीओ गौरव शर्मा के दिशा निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक रामजन्म यादव मुफ्तीगंज पुलिस चौकी प्रभारी विद्यासागर सिंह देख रेख में खड़हर डगरा चौराहा से गुजर रहे सभी दो पहिया वाहनों को रोक कर वाहनों के कागजात, हेलमेट एवं ड्राइविंग लाइसेंस के साथ-साथ गाड़यिों के डिक्की खोलकर जांच की। हालांकि इस दौरान किसी भी वाहन में कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ। वाहन चेकिंग का नेतृत्व कर रहे चौकी उप निरीक्षक विजय प्रताप सिंह ने बताया कि वाहनों की जांच में पाए जाने वाली त्रुटियों के अनुरूप चालान किया गया कुल 51 हजार 500 का ई-चालान  किया गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान लोगों को सख्त हिदायत दी गई कि वे हेलमेट, जूते पहन कर ही वाहन चलाएं तथा यातायात के नियमों का पालन करते हुए सावधानी पूर्वक वाहन चलाएं ताकि आए दिन होने वाले सड़क दुर्घटनाओं पर काबू पाया जा सके। चेकिंगअभियान में हेड कांस्टेबल सुनील पाल, हेड कांस्टेबल महेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल भरत सिंह तथा कांस्टेबल नीकू चौधरी आदि ने सहयोग किया।

*प्रवेश प्रारम्भ: श्रीचन्द जी महाविद्यालय पिलखिनी, गौराबादशाहपुर, जौनपुर | कॉलेज कोड: S.P.3156 | बी.एड.| सम्पर्क सूत्र- 8299102292, 6387205662, 8707736153 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD



नया सबेरा का चैनल JOIN करें