जौनपुर: अधिवक्ता समिति ने की दो लाख की आर्थिक सहायता | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
शाहगंज जौनपुर। कोरवलिया भादी निवासी अधिवक्ता आरपी सिंह के निधन पर तहसील अधिवक्ता समिति ने दिवंगत अधिवक्ता की पत्नी शशिकला सिंह को दो लाख रु पये की आर्थिक सहायता का चेक उनके घर पहुंचकर दिया। गम्भीर बीमारी से ग्रसित अधिवक्ता आरपी सिंह (65) का एजीएमयू लखनऊ में उपचार चल रहा था। जहां बुधवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। गुरु वार की सुबह अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष भोलेन्द्र यादव, महामंत्री डॉ. दुर्गा प्रसाद आदि उनके घर पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों को ढांडस देते हुए दो लाख रु पये की आर्थिक सहायता का चेक उनकी पत्नी को दिया। इस मौके पर पुष्पकांत यादव, धर्मेंद्र यादव, लालचंद गौतम, नीतेश यादव, महीपेन्द्र यादव, शारिक खान, राजीव सिंह आदि अधिवक्ता रहे।
![]() |
| Advt. |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent


