जौनपुर: देश के विकास में महिला कृषकों की अहम भूमिका | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
महिला किसान सम्मान दिवस का हुआ आयोजन
जौनपुर। कृषि विभाग द्वारा मंगलवार को कृषि भवन सभागार में मिशन शक्ति के तहत महिला सम्मान सुरक्षा एवं सशक्तिकरण से सम्बंधित महिला किसान दिवस आयोजित किया गया। महिलाओं को सम्बोधित करते हुए उप परियोजना निदेशक आत्मा डॉ.रमेशचंद्र यादव ने कहा कि ग्रामीण महिलाएं विकासशील देश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। दुनिया के विकासशील देशो के कई भागों में वे सफल उत्पादन और पशुओं की देखभाल के साथ साथ अपने परिवार के लिए भोजन, जल एवं ईधन की व्यवस्था भी करती हैं। इसके अलावा ग्रामीण महिलाएं बच्चों, बुजुर्गों व वीमार व्यक्ति की देखभाल भी करती हैं, उन्होंने कहा कि जाहरि है कि भुखमरी और गरीबी को समाज से मिटाने के लिए इन महिलाओं को सशक्त बनाना केवल महत्वपूर्ण ही नहीं, बल्कि यह समाज की मांग भी है। इन्हें इनके अधिकारों और अवसरों से बंचित करने का अर्थ बच्चों और समाज के लिए बेहतर भविष्य से इनकार करने जैसा है। सरकार महिला कृषकों के सशक्तिकरण के लिए 15 अक्टूबर को महिला किसान दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। यह एक अत्यंत प्रासंगिक एव सामयिक निर्णय है। कार्यक्रम की अध्यक्षता दुर्गा मौर्य तथा संचालन साधना खरवार ने किया। जिला उद्यान अधिकारी डॉ. सीमा सिंह एवं उपसंभागीय कृषि प्रसार अधिकारी डॉ. स्वाति पाहुजा ने दो विशिष्ट महिलाओं दुर्गा मौर्या एवं साधना खरवार को सम्मानित किया। इस मौके पर गरिमा सिंह, रीता, उर्मिला, रेखा, सीमा, शुशीला, सरोजा, पार्वती, पूजा आदि महिला किसान उपस्थित रही।
![]() |
| Advt. |



