जौनपुर: मिस इंडिया रनर अप बनने पर खुशबू का हुआ स्वागत | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: मिस इंडिया रनर अप बनने पर खुशबू का हुआ स्वागत  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जनपद की रहने वाली मिस यूपी खुशबू प्रजापति बीते 23 सितम्बर को राजस्थान के जयपुर में समाजसेवी राजेश अग्रवाल द्वारा आयोजित मिस इण्डिया प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमें खुशबू को मिस इण्डिया द्वितीय विजेता घोषित किया गया। इसके बाद अपने गृह जनपद आगमन पर लोगों ने खुशबू का जोरदार स्वागत किया। इसी क्रम में चक्रदूत प्रजापति समाज के संस्थापक महेन्द्र प्रजापति की अध्यक्षता में खुशबू प्रजापति का स्वागत करते हुये उन्हें बधाई दी गयी। इस अवसर पर सभासद बसंत प्रजापति, विधिक सलाहकार सुधाकर प्रजापति एडवोकेट, महासचिव ब्राह्मदेव प्रजापति, उपाध्यक्ष जितेन्द्र प्रजापति, सचिव संजय प्रजापति, सावन प्रजापति, पत्रकार पंकज प्रजापति सहित तमाम लोग उपस्थित रहे जहां खुशबू ने बताया कि आगे मिस यूनीवर्स बनने की मेरी तैयारी है। आप लोगों का आशीर्वाद व प्यार मिला तो मैं मिस यूनीवर्स अवश्य बनूंगी। बता दें कि बीते 19 मार्च को खुशबू मिस यूपी चुनी गयी। 

*प्रवेश प्रारम्भ: श्रीचन्द जी महाविद्यालय पिलखिनी, गौराबादशाहपुर, जौनपुर | कॉलेज कोड: S.P.3156 | बी.एड.| सम्पर्क सूत्र- 8299102292, 6387205662, 8707736153 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD



नया सबेरा का चैनल JOIN करें