जौनपुर: तहसीलदार ने पकड़ी विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
एसडीएम ने अधिशासी अभियंता से मांगा स्पष्टीकरण
शाहगंज जौनपुर। विद्युत विभाग द्वारा बड़े बकायेदारों से वसूली के लिए तहसील को भेजी है आरसी में अंकित धनराशि और उसी बकायेदार के नाम प्रेषित की गई धनराशि में भारी गोलमाल सामने आया है। कई स्थानों पर वसूली टीम को अपमानित होने की सूचना पर समीक्षा में जुटे तहसीलदार ने विभाग की गड़बड़ी पकड़ी। फि़लहाल उप जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने जिम्मेदार अधिकारी को एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण देने और लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई करके रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। बताते हैं कि विद्युत विभाग के बड़े बकायेदारों द्वारा बिजली बिल का भुगतान न करने पर जब विभाग ने तहसील से वसूली के लिए आरसी की कार्रवाई की। बकायेदारों के बकाए की राशि जो सूची में अंकित की गई है, आरसी की राशि से भिन्न है। तहसीलदार ने अपनी जांच में दस बकायेदारों का उदाहरण भी दिया। जिसमें बूढ़ूपुर गांव निवासी ओम प्रकाश की आरसी पर अंकित धनराशि 147365 रु पया है जबकि प्रेषित की गई धनराशि 3242030 रु पया है। इसी तरह से जांच में आए दस बकायेदारों में आरसी और प्रेषित की गई धनराशि में चार करोड़ 88 लाख 13 हज़ार 302 रूपए का अन्तर है। उक्त मामले में जब विद्युत विभाग के लिपिक राजेश कुमार यादव व टेक्नीशियन अनिल कुमार यादव से पूछताछ की गई तो दोनों कर्मचारियों ने बताया कि उच्चाधिकारियों द्वारा रोजाना आठ करोड़ रु पये की आरसी जारी करने का दबाव बनाए जाने पर धनराशि को बढ़ाना पड़ा। एसडीएम ने इसे घोर अनियमितता और जान बूझकर फर्जी आरसी भेजकर बकाया दिखाने वाले संबंधित कर्मचारी पर कारवाई करके रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
![]() |
| Advt. |
![]() |
| Advt. |


