जौनपुर: सिपाह का ऐतिहासिक जुलूस ईद मिलादुन्नबी सम्पन्न | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। नगर के मोहल्ला सिपाह का ऐतिहासिक जुलुस ईद मिलादुन्नबी अंजुमन मोहम्मदिया सिपाह के तत्वावधान में परंपरागत तरीके से मनाया गया। जुलूस सिपाह चौराहा पर स्थित मक़बरा फि़रोज़ शाह से मुख्य अतिथि जगदीश राय विधायक जफराबाद द्वारा हरी झंडी दिखाने के बाद उठकर अपने क़दीमी रास्तों से होते हुए आस्ताना हज़रत अजमल शाह पर पहुंचकर जलसे के रूप मे परिवर्तित हो गया। जगह जगह लगे स्टॉल पर फ़न ए सिपहगरी के अखाड़े अपने फ़न का मुज़ाहिरा कर रहे थे तो वहीं अंजुमन पूरी रात नात व मनकबत के अशआर पढ़कर अपने पुरु स्कार को ग्रहण कर रही थीं। रात के आ.खीर पहर में जुलूस अपनी मंजि़ल पर पहुंचकर शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। इस पूरे जुलूस में प्रशासन भी चाक चौबंद रहा। मुख्य अतिथि जगदीश राय ने कहा कि जौनपुर अपने गंगा जमुना तहज़ीब के लिये पूरे देश में एक अलग स्थान रखता है यहाँ हिन्दू मुस्लिम एक दूसरे के धार्मिक त्योहारों में बराबर सम्मिलत होते हैं और समाज में एकता का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में आपस में प्यार व मोहब्ब्त अति महत्वपूर्ण है इसलिये केवल प्यार बांटिए। मरकज़ी सीरत कमेटी के अध्यक्ष शौकत अली मुन्ना राजा ने कहा कि सरकार ए दो आलम की विलादत के निस्बत से मुसलमान पूरे रबीउल अव्वल के महीने ईद मिलादुन्नबी की महफि़ल का आयोजन करते हैं जिसमें हज़रत मोहम्मद स.अ.व से अपनी अक़ीदत व मोहब्ब्त का इज़हार करते हैं। इस अवसर पर डॉ पी.पी दुबे, डॉ अवधनाथ पाल, शायर अकरम जौनपुरी,अध्यक्ष मोहम्मद आज़म,सेक्रेटरी मोहम्मद अरशद,नायब सेक्रेटरी आफताब अहमद,खजांची मोहम्मद वसी,डायरेक्टर रेहान अंसारी,नायब सदर सोनू अंसारी,ज़ीशान खान,अबुज़र शेख,कमालुद्दीन अंसारी,इकराम सौदागर,अरशद क़ुरैशी, डॉ अर्शी खान,मेराज खान, शोबी ताज क़ादरी,ताजुद्दीन अंसारी,मोहम्मद तबरेज़,अज़हरु द्दीन अंसारी,सरताज सिद्दीक़ी,शहाबुद्दीन विद्यार्थी समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। अंत में कन्वीनर मोहम्मद अख्तर ने आभार व्यक्त किया।
![]() |
| Advt. |
![]() |
| Advt. |



