जौनपुर: नगर भ्रमण कर लीला मंचन देखने की अपील | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
शाहगंज जौनपुर। श्री रामलीला समिति द्वारा आयोजित लीला मंचन को सफल बनाने के लिए सोमवार की शाम समिति के लोगों ने नगर भ्रमण कर नागरिकों से परिवार के साथ लीला मंचन मे पहुंचने और प्रभु श्रीराम की लीलाओं को देख उसे अपने जीवन में आत्मसात करने की अपील की। समिति के अध्यक्ष संदीप जायसवाल के नेतृत्व में रामलीला भवन से निकली गई यात्रा में भारी संख्या में समिति के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। ढोल मजीरे, गाजा बाजा व रामधुन के साथ चल रहे लोगों ने दिन और रात की होने वाली प्रभु राम की लीला को देखने के लिए लोगों से अपील की। इस बार लीला मंचन के लिए वृंदावन मथुरा प्रसिद्ध कलाकार होंगे, रात्रि की लीला आज मंगलवार से शुरू हो रही है। पक्का पोखरा पर होने वाली दिन की लीला रविवार से शुरू होगी। दोनों लीलाओं का 23 अक्टूबर तक मंचन होगा। इस मौके पर अनिल मोदनवाल, रामकुमार अग्रहरि, महेश लालवानी, राजेन्द्र अग्रहरि, राजीव सिंह, सर्वेश चौरसिया, देवेश जायसवाल, तारके·ार साहनी, मिथिलेश नाग, देवी प्रसाद चौरसिया, आशीष प्रीतम, सानू अग्रहरि, राकेश श्रीवास्तव, अ·ानी अग्रहरि समेत भारी संख्या में रामभक्त मौजूद रहे।
![]() |
| Advt. |



