जौनपुर: अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
नाली और पटरियो को कराया गया खाली
मछलीशहर जौनपुर। स्थानीय नगर में एसडीएम, सीओ और ईओ के संयुक्त टीम द्वारा नगर में सड़कों पर हुए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर उसे खाली कराया। आपको बता दें कि मछलीशहर नगर में चुंगी चौराहा से लेकर के मुगराबादशाहपुर तिराहा तक सड़क के दोनों तरफ पटिरयो और नाली के ऊपर दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण किए जाने के बाद प्रशासन ने अभियान चलाया खाली कराया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल के जवान साथ-साथ नगर पंचायत के कर्मचारी जेसीबी के साथ साथ चल रहे थे। एसडीएम द्वारा पटरी के ऊपर या नालियों के ऊपर लगाए गए टीन सेट को उतरवाते हुआ कहां की यदि अब कोई दुकानदार अतिक्रमण करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एसडीम राजेश कुमार चौरसिया, सीओ अतर सिंह,थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी बृज किशोर सिंह गौर के अलावा पुलिस बल के जवान और नगर पंचायत के कर्मचारी के मौजूद रहे।
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| Ad |



