जौनपुर: छह घरों में चोरी,दहशत में ग्रामीण | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
बरसठी जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सरसरा गाँव मे सोमवार की आधी रात अज्ञात चोरों ने आधा दर्जन घरों मे सेंध लगा दी, हालांकि दो घरों से वे चोरी करने में कामयाब नहीं हो पाए लेकिन चार घरों से हजारों का सामान पार कर दिया। मालूम हो कि, इन दिनों क्षेत्र में चोरी की घटना बढ़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी अर्जुन वि·ाकर्मा के घर के पीछे से मिडिल स्कूल पर चढ़ चोरों ने खिड़की काट दिया अंदर घुसकर दो अटैची लेकर भाग गए। सुबह जानकारी होने पर खोजनबीन शुरू किया तो घर से लगभग 200 मीटर दूर रेलवे लाइन के किनारे मिला। गृहस्वामी के अनुसार कपड़ा और एक जोड़ी पायल गायब था। इसके बाद चोर पंचायत भवन के ऊपर लगा सोलर पैनल खोल ले गए। गांव के ही भीखू मौर्या के दरवाजे पर रखा आठ फिट का तीन गाटर भी उठा ले गए और गांव के ही गोली तिवारी के घर से पानी का पाइप, फावड़ा, कुदाल उठा ले गए। इसके साथ केशव मिश्रा के मशीन का ताला तोड़कर अंदर घुसे लेकिन असफल हो गए वही अशोक गौड़ के घर की दीवाल मे सेंधमारी किया लेकिन शायद भोर होने के कारण चहल-पहल शुरू हो गई इस वजह से वे चोरी का इरादा छोड़ निकल गए। सुबह इतने घरों में सेंधमारी का पता चलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीण दहशत के साए में है। उक्त घटनाओं को लेकर पुलिस ने अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया है।

