जौनपुर: विद्यार्थियों के सपने को साकार करने के लिए करें काम:कुलपति | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
पीयू का मनाया गया स्थापना दिवस
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल वि·ाविद्यालय में सोमवार को अवेद्यनाथ संगोष्ठी भवन में विश्वविद्यालय का स्थापना समारोह मनाया गया। वि·ाविद्यालय की स्थापना 2 अक्टूबर 1987 को हुई थी। कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि 35 वर्षों की इस यात्रा में विश्वविद्यालय ने बहुत सारी शैक्षणिक उपलब्धियां हासिल की है। उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व महात्मा गाँधी को आत्मसात करते हुए अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस मना रहा है. विश्वविद्यालय ने महात्मा गांधी के विचारों को विद्यार्थियों में प्रवाहित करने का निरंतर कार्य किया है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी नमन किया। गांधी वाटिका से एकलव्य स्टेडियम होते तिरंगा स्थल तक कुलपति प्रो. वंदना सिंह के नेतृत्व में शांति यात्रा निकली गई। धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव डॉ. महेंद्र कुमार एवं संचालन डॉ मनोज मिश्र ने किया। इस अवसर पर प्रो. अजय द्विवेदी, प्रो बीडी शर्मा, प्रो एके श्रीवास्तव, प्रो संदीप सिंह, प्रो. सुरजीत, एनएसएस समन्वयक डॉ राज बहादुर, डॉ जान्हवी श्रीवास्तव, डॉ. रसिकेश, डॉ आशुतोष सिंह, डॉ. संतोष कुमार, डीआर अमृत लाल, एआर बबिता सिंह, अजीत सिंह कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नंद किशोर सिंह, महामंत्री रमेश यादव,डॉ अमित वत्स, डॉ लक्ष्मी प्रसाद मौर्य, रजनीश सिंह, डॉ अवधेश मौर्य समेत अन्य उपस्थित रहे।
![]() |
| Advt. |
![]() |
| Advt. |


