जौनपुर: दो दिवसीय लायंस क्वेस्ट टीचर ट्रेनिंग कार्यशाला संपंन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
लायंस क्लब गोमती द्वारा आयोजित हुआ था कार्यक्रम
जौनपुर। लायंस क्लब गोमती द्वारा प्रायोजित दो दिवसीय लायन्स क्वेस्ट टीचर ट्रेनिंग प्रोग्राम, प्रसाद इंटरनेशनल स्कूल पर आयोजित हुआ। जिसमें 30 टीचर्स ने कार्यशाला में भाग लिया। लायंस क्लब इंटरनेशनल ट्रेनर प्रेरणा अग्रवाल द्वारा कार्यशाला में प्रशिक्षण दिया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन गेट एरिया लीडर डॉ. क्षितिज शर्मा, मंडल सचिव मनीष गुप्ता, क्वेस्ट चेयरपर्सन रमेश काबरा, पूर्व सीएमओ डॉ रामअवध यादव,एरिया क्वेस्ट कोऑर्डिनेटर दिलीप सिंह ,रीजन चेयरपर्सन संतोष साहू, जोन चेयरपर्सन विष्णु सहाय, गोमती अध्यक्ष धनंजय पाठक विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा किया गया। इंटरनेशनल ट्रेनर प्रेरणा अग्रवाल द्वारा टीचरों को सुंदर और प्रेरणादायक प्रशिक्षण दिया गया जिसको टीचर्स ने अपने जीवन में उतारने का वि·ाास दिलायसा। कार्यक्रम के दूसरे दिन समापन सत्र पर सभी टीचरों को प्रमाण पत्र इंटरनेशनल की ओर से, गेट एरिया लीडर डॉ क्षितिज शर्मा, मुकुंद लाल टन्डन , ट्रेनर प्रेरणा अग्रवाल द्वारा दिया गया।
![]() |
| Advt. |



