जौनपुर: व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
धर्मापुर जौनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की गौराबादशाहपुर इकाई ने रविवार को देर शाम कस्बा के दया मैरेज हाल में व्यापारी सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया। जिसमें संगठन का विस्तार एवं युवा कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकरियों को मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदु ने शपथ दिलाई। उन्होंने ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जायेगा। मानसम्मान की रक्षा की जायेगी। समारोह को विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत के ईओ डॉ. अनुपम सिंह, जिला संगठन मंत्री अब्दुलहक अंसारी, जिला महामंत्री आरिफ हबीब, जिला कोषाध्यक्ष उमेश गुप्त, नगर अध्यक्ष शहर जौनपुर घनश्याम गुप्त, चेयरमैन पति दिनेश सोनकर ने भी संबोधित किया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष लल्लन प्रताप सिंह और महामंत्री मुहम्मद इकराम अंसारी व अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों का माल्यार्पण कर, बुके व अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। इस अवसर पर हरेंद्र सिंह, मुहम्मद इस्लाम अंसारी, बखेडू प्रजापति, सरपंच तौफीक, मकसूद आलम, तारा त्रिपाठी, इनामुल्लाह अंसारी, नजमी अरशद, रामसिंह, मुश्ताक अहमद सहित सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे।
![]() |
Advt. |
![]() |
Advt. |