BREAKING

जौनपुर: किसी चंदन से कम नहीं है देश की माटी:बीपी सरोज | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मेरी माटी मेरा देश के तहत कलश संग्रहीकरण कार्यक्रम संपंन

केराकत जौनपुर। सांसद मछलीशहर बीपी सरोज ने कहा कि मेरे देश की माटी किसी चंदन से कम नहीं है। अंग्रेज जालिमों की बेडि़यों से जकड़ी गयी भारत मां को आजाद कराने के लिए वीर अमर सपूतों ने जो अपने प्राणों की आहूति दी है। उस कुर्बानियों को कभी भुलाया नहीं जा सकता।शहीदों को जितनी भी श्रद्धांजलि दी जाय कम ही होगी।आज जरूरत है लाखों लाख शहीदों की कुर्बानियों की बदौलत आजादी मिली है। देश की एकता व अखंडता को क्षअुण्ण बनाए रखने की जिम्मेदारी हर नागरिक है। सांसद श्री सरोज ने महिला आरक्षण बिल पास होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आजादी के बाद पहली बार केन्द्र सरकार ने महिलाओं को उनके हक अधिकार दिया है। यह महिलाओं के सशक्तिकरण की कड़ी में बहुत बड़ी उपलब्धि है। अपने संसदीय क्षेत्र में किये गये विभिन्न विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि हर क्षेत्र में विकास कार्य कराया है। जो कुछ समस्याएं रह गयीं हैं उसका भी समाधान किया जायेगा। सांसद श्री सरोज ने  विकास खंड केराकत के सभी 71 गांव से लायी गई मिट्टी कलश को अपने हाथों से संग्रहित किया। इस अवसर पर आदशर््ा पूर्व माध्यमिक विद्यालय केराकत के छात्र छात्राओं ने देश भक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर छ: माह शिशुओं को  सांसद श्री सरोज ने अन्न प्रासन्न कराया। समारोह को भाजपा किसान मोर्चा काशी प्रान्त के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शैलेश पांडेय व भाजपा जिला उपाध्यक्ष बृजेश सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए।आए हुए अतिथियों का स्वागत कार्य क्रम संयोजक खंड विकास अधिकारी जीतेन्द्र त्रिपाठी ने किया। संचालन एडीओ एस के दिनकर मौर्य ने किया। कार्यक्रम में आए शहीद जगदीश सिंह अकबरपुर के पिता सत्यनारायण सिंह, शहीद संजय सिंह भौरा के पिता श्याम नारायण सिंह व शहीद सत्येन्द्र बहादुर सिंह  पटईल के पिता जय प्रकाश सिंह एवं  स्वच्छता के 5 अग्रदूतों को मुख्य अतिथि सांसद श्री सरोज ने अंगवस्त्रम देकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख सरोजा देवी ने किया। इस अवसर पर पूर्व प्रमुख सरिता सिंह,एडीओ पंचायत जयेश यादव, ग्राम पंचायत सचिव संघ के अध्यक्ष सौरभ दूबे, भाजपा नेता विनोद सिंह, अजय सोनकर, प्रकाश पाण्डेय, जूही सिंह, महेंद्र प्रजापति, विपिन सिंह, राम चंदर आदि उपस्थित रहे।

*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD


*Admission Open: उदासीनाचार्य जगतगुरु श्रीचन्द जी महाविद्यालय पिलखिनी, गौराबादशाहपुर, जौनपुर  | D.El.Ed. / B.T.C. | सम्पर्क सूत्र – 8299102292, 6387205662, 8707736153 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*@mirkashiofficial HEER By MIRKASHI بیر हीर mirkashiofficial1001@gmail.com, Contact us : 918287571753  Hello! Mirkashi is a Fashion brand, with a clean and minimal aesthetic. The identity of Mirkashi starts with the brand aesthetic "Modern Minimalism". The main strength of the brand lies in the effortlessly display a strong urban sense of style, and are constantly experimenting and redefining their fashion boundaries.   We are thrilled to announce the arrival of our new Spring/Summer’23 collection - Vibrant, beautiful and full of life- “HEER”    Please find the look book attached Visit our Instagram page-@mirkashiofficial https://instagram.com/mirkashiofficial?igshid=NTc4MTIwNjQ2YQ==*
Advt.



नया सबेरा का चैनल JOIN करें