जौनपुर: सौहार्दपूर्ण व आपसी भाईचारे के साथ मनायें त्योहार | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
धर्मापुर जौनपुर। गौराबादशाहपुर कस्बा स्थित एक मैरिज हाल में शुक्रवार को आगामी त्योहारों दशहरा, दुर्गा पूजा, भरत मिलाप को लेकर शांति समिति की बैठक एसडीएम सदर ऋषभ पुंडीर की अध्यक्षता में हुई। जिसमें रामलीला व भरतमिलाप और पूजा समितियों के सदस्यों के साथ गणमान्य लोगों ने भाग लिया। सीओ केराकत गौरव शर्मा ने कहा कि त्योहारों को आपसी भाईचारे व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनायें।एसओ विनय मिश्र ने कहा कि जुलूस के दौरान शराब पीकर डांस न हो और न ही अश्लील गाने बजाये जायें। ईओ डा. अनुपम सिंह ने साफ सफाई के साथ ही अन्य व्यवस्था दुरु स्त रखने का भरोसा दिलाया। बैठक में कस्बा चौकी इंचार्ज रामजी सैनी, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार, व्यापार मंडल अध्यक्ष लल्लन प्रताप सिंह, महामंत्री मुहम्मद इकराम अंसारी, सुजीत जायसवाल, सरपंच तौफीक, धर्मेन्द्र गुप्ता, श्यामबिहारी यादव, पप्पू चौरसिया, अजीत सोनकर, किशन साहू, टीटू जायसवाल, कलीमुल्ला अंसारी, आसिफ सिद्दीकी, अमीक अंसारी, डीपी पाल आदि सभी सभासद उपस्थित रहे।
![]() |
| Advt. |
![]() |
| Advt. |



