जौनपुर: एंबुलेंस की चपेट में आए वृद्ध की मौत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
शाहगंज जौनपुर। नगर के खुटहन मार्ग स्थित लक्ष्मी टावर के समीप शुक्रवार दोपहर सड़क पार कर रहा वृद्ध एंबुलेंस की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल वृद्ध को उपचार के लिए राजकीय पुरु ष चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव व एंबुलेंस को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। नगर से सटे कौडि़यां गांव निवासी रामकुमार 75 पुत्र राम अधीन शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे घर से बाजार के लिए पैदल निकला था। खुटहन मार्ग स्थित लक्ष्मी टावर के समीप सड़क पार करते समय अचानक तेज रफ्तार में आ रही महाराष्ट्र प्रांत की प्राइवेट एंबुलेंस ने अपनी चपेट में ले लिया। घटना की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent

