BREAKING

जौनपुर: शहीदों को इतना बड़ा सम्मान कभी नहीं मिला:रमेशचंद्र मिश्र | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: शहीदों को इतना बड़ा सम्मान कभी नहीं मिला:रमेशचंद्र मिश्र  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

ब्लॉक में आयोजित हुआ कलश यात्रा कार्यक्रम

बक्शा जौनपुर। बदलापुर विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी के शासनकाल में शहीदों को जो सम्मान मिला वह आज तक के इतिहास में कभी नही मिला। उन्होंने कहा कि देश के प्रत्येक गांव से जा रही मिट्टी भरी कलश से दिल्ली में बनने वाले अमृत वाटिका देश का मानसम्मान ही नही बढ़ाएगी वरन हम सब लोग भी गौरवांवित होंगे। उक्त बातें गुरु वार को बक्शा ब्लॉक परिसर में आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव समारोह के अंतर्गत मेरा माटी मेरा देश कलश यात्रा के दौरान अपने संबोधन में कही। विधायक रमेश ने कलश यात्रा कार्यक्रम में 99 गांवों से आई कलश से मिट्टी निकाल कलश में डाला। उन्होंने नन्हें बच्चों का अन्न प्रासन्न तथा गर्भवती महिलाओं को फल भेंट किया। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख मनोज यादव व संचालन केशरी प्रसाद ने किया। मंचासीन प्रमुख लोगों में मण्डल अध्यक्ष भूपेश सिंह, प्रबुद्ध डॉ. जीके सिंह, एडीओ पंचायत रजनीश पाण्डेय, महेश कुमार तिवारी, नागेंद्र सिंह, सुनील यादव एपीओ अंकित सिंह, बबलू चौहान,  कमलेश खरबार, विनोद गौतम सहित सैकड़ों की संख्या में आंगनवाड़ी, समूह की महिलाएं व ग्राम प्रधान मौजूद रहें। विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने मंच पर धनियांमऊ शहीद स्थल पर शहीद परिवारों में वृद्धा ठाकुरदीन, रामलवट चौहान, राजेन्द्र चौहान, अतुल शर्मा, रिंको सिंह आदि को स्मृतिचिन्ह व शाल व माल्यापर्ण कर स्वागत किया। उन्होंने कलश यात्रा में पहुँचे कम प्रधानों को देख मौके पर मौजूद प्रधानों को बदलापुर महोत्सव में सम्मानित करने की घोषणा भी की।


*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन


*प्रवेश प्रारम्भ: श्रीचन्द जी महाविद्यालय पिलखिनी, गौराबादशाहपुर, जौनपुर | कॉलेज कोड: S.P.3156 | बी.एड.| सम्पर्क सूत्र- 8299102292, 6387205662, 8707736153 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें