BREAKING

जौनपुर: सड़क नहीं तो टोल टैक्स नहीं, किसानों ने भरी हुंकार | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: सड़क नहीं तो टोल टैक्स नहीं, किसानों ने भरी हुंकार  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

चंदवक जौनपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग 233 से प्रभावित किसानों ने गांधी पार्क में किसान नेता अजीत सिंह की अध्यक्षता में बैठक कर टोल टैक्स की वसूली के लिए राजमार्ग पर वाराणसी जनपद के बलरामगंज टिसौरा के पास बन रहे टोल प्लाजा के विरोध में हुंकार भरी सड़क नहीं तो टोल टैक्स नहीं। किसानों का कहना था कि जनपद से होकर गुजरने वाले राजमार्ग का 16 किमी तक निर्माण किए बगैर टोल टैक्स की वसूली क्यों की जाएंगी। पहले किसानों को मुआवजा देकर सड़क निर्माण किया जाय फिर टैक्स वसूली की जाये। किसान उचित मुआवजा लेने के लिए तैयार है लेकिन एनएचएआई द्वारा मुआवजे के प्रकरण को उच्च न्यायालय में ले जाकर किसानों को परेशान कर रही है।

बैठक में किसानों ने निर्णय लिया कि टोल टैक्स की वसूली के विरोध में लोगों को जागरूक करने के लिए पोस्टर व बैनर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगाया जाएगा जिससे एनएचएआई का मनमानापन लोगों को पता चल सके।बैठक का संचालन पूर्व प्रमुख जय प्रकाश राम ने की। बैठक में रामे·ार सिंह,अरविंद पांडेय,राजेन्द्र सिंह,सतीश सिंह, वंशराज नाविक, राजेश सिंह, योगेंद्र दीक्षित, नंदलाल, श्याम वृक्ष, अरु ण पांडेय,जय प्रकाश पांडेय सहित अन्य किसान उपस्थित थे।

*T K COACHING CLASSES | An Institute of pure and applied knowledge | C.B.S.E & UP BOARD | Admission Open | Class 6th, 7th, 8th, 9th, 10th, 11th & 12th | Director - Tarkeshwar Sir | Subject - Math, Physics, Chemistry, Biology, English | Mo. 884060 6138, 8802 403517 | Geeta Gyan Mandir Near Suhag Palace, Teachers Colony, Naiganj, Jaunpur*
विज्ञापन



*एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन  # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
विज्ञापन



*प्रवेश प्रारम्भ: श्रीचन्द जी महाविद्यालय पिलखिनी, गौराबादशाहपुर, जौनपुर | कॉलेज कोड: S.P.3156 | बी.एड.| सम्पर्क सूत्र- 8299102292, 6387205662, 8707736153 | #NayaSaveraNetwork*
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें