BREAKING

जौनपुर: वीरों की गाथाओं को नहीं भुलाया जा सकता:सीमा द्विवेदी | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: वीरों की गाथाओं को नहीं भुलाया जा सकता:सीमा द्विवेदी  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

सुजानगंज जौनपुर। क्षेत्र के ब्लॉक सभागार में गुरु वार को मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि सरकार को मंशा है कि जो वीर देश के लिए शहीद हुए हैं उनको भुलाया न जाए। देश की आजादी के लिए अनेक वीरों और वीरांगनाओ ने कुर्बानी दी। समय के साथ लोग उनको भूलते गए। सरकार ने इसीलिए यह कार्यक्रम रखा कि यहां की मिट्टी से शहीदों की स्मृति में एक स्मारक बनाया जा सके। जिला महामंत्री सुशील मिश्र ने कहा कि प्रत्येक गांवो से मिट्टी एकत्र की जा रही है। इन वीर शहीदों की स्मृति में एक स्मारक चिन्ह बनाया जायेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री प्रकाश शुक्ल ने ब्लाक में पौधारोपण भी किया। कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित रहे देश सेवा में सैनिकों को अंग वस्त्र देते हुए माल्यार्पण कर स्वागत किया गया जहां  पर पर मुन्ना मिश्र, दिनेश मिश्र, मनोज द्विवेदी, अनिल सिंह फौजी, खंड विकास अधिकारी अंकित कुलदीप के साथ वलॉक कर्मचारी समेत क्षेत्र के ग्राम प्रधान तथा अन्य लोग मौजूद रहे।

*प्रवेश प्रारम्भ: श्रीचन्द जी महाविद्यालय पिलखिनी, गौराबादशाहपुर, जौनपुर | कॉलेज कोड: S.P.3156 | बी.एड.| सम्पर्क सूत्र- 8299102292, 6387205662, 8707736153 | #NayaSaveraNetwork*
Ad


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन



*किसी भी प्रकार के लोन के लिए सम्पर्क करें, कस्टमर केयर नम्बर : 8707026018, अधिकृत - विनोद यादव  मो. 8726292670 | #NayaSaberaNetwork*
AD



नया सबेरा का चैनल JOIN करें