नया सवेरा नेटवर्क
खुटहन जौनपुर। लग्गूपुर गांव में शुक्रवार की रात पति से हुए विवाद में पत्नी इस कदर आवेशित हो गई कि उसने जीवन ही समाप्त कर लेने का फैसला कर लिया। कमरे में लगे पंखे से साड़ी का फंदा बनाकर झूल गयी। जिससे उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खबर लिखे जाने तक मायका पक्ष से थाने में तहरीर नहीं दी गई है। गांव निवासी अतुल उर्फ पकौड़ी गौतम की 42 वर्षीय पत्नी सुनीता से उसका किसी बात को लेकर शुक्रवार को विवाद हो गया। देर रात तक पति पत्नी में नोक झोंक चलता रहा। बगैर खाना पीना खाये सुनीता अपने कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया। अतुल छप्पर में सोने चला गया। वहीं बगल उसकी 17 वर्षीय पुत्री अंजली और 14 वर्षीय पुत्र अहम भी खाट बिछाकर सो गए। सुबह जब सुनीता दिन चढ़ने तक कमरे से नहीं निकली तो बाहर से कुंडी खट खटाकर जगाने का प्रयास किया जाने लगा। अंदर से कोई हलचल सुनाई न देने पर धक्का देकर दरवाजा तोड़ दिया गया। भीतर का दृश्य देख लोग अवाक रह गये। सुनीता का शव फंदे के सहारे हवा में झूल रहा था। आनन फानन में फंदा काट शव नीचे उतारा गया। मायका वालों को घटना की सूचना दी गई। प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर योगेन्द्र सिंह ने बताया कि घटना को लेकर अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद विधिक कार्रवाई की जायेगी।
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
0 टिप्पणियाँ