जौनपुर: विद्यालय जा रहे प्रधानाचार्य को दबंगो ने पीटा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
खुटहन जौनपुर। एक निजी विद्यालय के प्रधानाचार्य को शनिवार की सुबह बाइक से कालेज जाते समय जिला मुख्यालय मार्ग के जौकाबाद गांव के मोड़ पर नौ की संख्या में अज्ञात दबंगों ने ओवरटेक कर रोककर जमकर पिटाई कर दिया। घटनास्थल के बगल स्थित र्इंट भट्टा के मजदूरों के ललकारने पर हमलावर गौसपुर बाजार की तरफ भाग गए। प्रधानाचार्य ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। प्रयागराज जिले के नैनी निवासी धीरेंद्र कुमार शुक्ला इमामपुर गांव में संचालित राधा बल्लभ ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट में प्रधानाचार्य के पद पर तैनात हैं।
![]() |
AD |
![]() |
Ad |
![]() |
Ad |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent