जौनपुर: सरकारी जमीन पर बनाये जा रहे मकानों को किया गया ध्वस्त | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सिरकोनी जौनपुर। क्षेत्र के रसूलपुर गांव में बंजर जमीन पर बनाये जा रहे दो मकान को प्रशासन ने जेसीबी से गिरवा दिया। हालांकि जिनका मकान गिराया गया उन्होंने प्रशासन पर जबरदस्ती का आरोप लगाया है। ऊक्त गांव निवासी दुर्गावती देवी पत्नी बबलू निषाद ने एसडीएम सदर के कोर्ट में मुकदमा दर्ज करके गांव के ही अच्छेलाल निषाद व पंचम निषाद पर आरोप लगाया था कि सरकारी जमीन में पक्का मकान बना रहे है।एसडीएम के आदेश पर लेखपाल बलवंत सिंह ने जमीन की पैमाइश किया।जमीन सरकारी खाते की थी।उन्होंने अपनी रिपोर्ट एसडीएम सदर तथा तहसीलदार सदर को दिया।उन्होनें दोनो लोगो को घर नही बनाने का निर्देश दिया।पुलिस भी कई बार जाकर उन्हें रोकी लेकिन वे लोग नही माने,जिस पर एसडीएम सदर के आदेश पर नायब तहसीलदार अजित कुमार जायसवाल ने लेखपाल तथा पुलिस बल के साथ जाकर निर्माणाधीन दोनो मकान को जमीदोंज कर दिया। उधर दोनो परिवार के लोगो का कहना है कई पीढ़ी से वे लोग इसी जमीन पर मड़हा बनाकर रहते आये है। उनके पास कोई और जमीन नही है। अब वे बेघर हो गए है। मंजू देवी तथा लालमनि देवी ने बताया कि कमिश्नरी से हम लोगों के पक्ष में फैसला आ गया है। उसे भी प्रशासन नही माना और हम गरीबो का बनाया जा आशियाना तोड़ दिया।
![]() |
Advt. |