जौनपुर: राजीव बने भरत मिलाप मेला महासमिति के कार्यवाहक अध्यक्ष | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
श्रीदुर्गा पूजा महासमिति की बैठक में हुआ सर्व सम्मति से मनोनयन
मुंगराबादशाहपुर जौनपुर। आगामी श्रीदुर्गा पूजा नवरात्र महोत्सव एवं पूर्वान्चल के ऐतिहासिक भरतमिलाप मेले को सकुशल सम्पन्न कराने के सम्बन्ध में नगर के उक होटल में श्रीदुर्गा पूजा महासमिति एवं नगर के भरत मिलाप दलों के पदाधिकारियों की बैठक महासमिति के अध्यक्ष एवं नगर पालिका अध्यक्ष कपिलमुनि की अध्यक्षता में हुई। बैठक में श्रीदुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना, उनके विसर्जन की उचित व्यवस्था तथा नगर के ऐतिहासिक भरत मिलाप मेले को शान्ति पूर्ण ढंग से सकुशल सम्पन्न कराने पर विस्तार से विचार विमशर््ा किया गया। बैठक में महामन्त्री दीपक शुक्ल ने बताया कि उकनी में पालिकाध्यक्ष द्वारा विसर्जन कुण्ड की खोदाई एवं साफ-सफाई की व्यवस्था समय से पूर्व करा दी गयी है अब वहां केवल कुण्ड में पानी भरने की व्यवस्था किया जाना है जिसके सम्बन्ध में उपजिलाधिकारी मछलीशहर राजेश चौरसिया से बात भी की जा चुकी है। इसके साथ विसर्जन के लिए नगर में निकलने वाली शोभायात्रा अपने पारंपरिक रास्तों से भ्रमण करते हुए नई बाजार में निकले जिससे नगर में शोभायात्रा आमने-सामने न होकर केवल वनवे ही रहे। बैठक में श्रीदुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष एवं नगर पालिका अध्यक्ष कपिलमुनि ने भरतमिलाप मेले को शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिए प्रमुख भरतमिलाप रोशनी कमेटी हनुमान दल के अध्यक्ष राजीव केशरी को मुंगराबादशाहपुर भरतमिलाप मेला महासमिति का कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव रखा जिसका उपस्थित महासमिति एवं भरतमिलाप दलों के पदाधिकारियों ने ध्वनिमत से समर्थन एवं अनुमोदन किया। बैठक में राजीव केशरी, मनोज गुप्ता, राजेश गुप्ता, ओंकार नाथ उमरवैश्य, अनिल कुमार काका,गणेश गुप्ता,आकाश कुमार गुप्ता गोलू,चन्दन उमरवैश्य,चन्द्रशेखर तिवारी, आलोक गुप्ता, इन्द्रमणि चौरसिया, जितेन्द्र कुमार गुप्ता, वीरेन्द्र कुमार गुप्ता, राज कुमार गुप्त राजू , मनोज कुमार गुप्ता, दीप कुमार केशरी, धनेश कुमार शेरू, सूरज कुमार गुप्ता, अनूप कुमार गुप्ता, सौरभ जायसवाल, सुमित केशरी, निखिल जायसवाल, आकाश गुप्ता, उदित जायसवाल, अनिल कुमार गुप्त गोलन सहित बड़ी संख्या में श्रीदुर्गा पूजा महासमिति एवं भरतमिलाप दलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
Ad |